रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। ज्वाला नगर स्थित पुरानी कॉलोनी कपड़ा मिल के आदर्श रामलीला मैदान में युवा कल्याण सेवा समिति द्वारा बारहवें श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भक्ति से सराबोर भजनों का आनंद लिया और जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया। महोत्सव में बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। प्रयागराज से पधारीं बुलबुल अग्रवाल, वृंदावन के किशोरी जी महाराज और दिल्ली की प्रिया प्राची ठाकुर ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूर्णत: श्याम मय कर दिया। गायकों ने जैसे ही हारे का सहारा है, बाबा श्याम हमारा है...और कीर्तन की है रात बाबा, आज थाणे आणो है... जैसे प्रसिद्ध भजनों का गायन शुरू किया, ...