रामपुर, अगस्त 27 -- Rampur News: रामपुर। तहसील मिलक क्षेत्र के ग्राम जनूनागर में करीब 30-35 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन वहां तक पहुंचने वाला मार्ग ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बारिश के दौरान रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी किसी ग्रामीण की मृत्यु होने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक ले जाने में होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर श्मशान घाट तैयार होने के बावजूद उसके पहुंच मार्ग की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। बारिश में रास्ते की हालत इतनी खराब हो जाती है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को कीचड़ व पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों की मांग इस समस्या को लेकर...