Rampur News: शुक्रवार को चमकी धूप से बढ़ी उमस, अघोषित बिजली कटौती ने रुलाया
रामपुर, अगस्त 28 -- Rampur News: रामपुर। जिले में मौसम के तल्ख तेवर और बिजली विभाग की मनमानी ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत खिली हुई तेज धूप के साथ हुई, जिसके बाद बढ़ी भीषण उमस ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ता चला गया। वहीं, रही-सही कसर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हो रही अघोषित बिजली कटौती ने पूरी कर दी। घंटों गुल रही बिजली के कारण घरों और दुकानों में लगे पंखे-कूलर शोपीस बने रहे, जिससे लोग दिनभर बेहाल नजर आए। सुबह आठ बजे से ही धूप ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। हवा बंद होने के कारण वातावरण में नमी और उमस इस कदर हावी रही कि छांव में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। बार-बार ट्रिपिंग और लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.