Rampur News: शिव मंदिर की सातवीं वर्षगांठ पर हवन-भंडारे में उमड़ी आस्था
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: सैफनी। गुरुवार को नगर स्थित महाभारतकालीन माता बेला भवानी सिद्ध शक्तिपीठ धाम के मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर की सातवीं वर्षगांठ पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह मंदिर परिसर में हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर भगवान शिव से सुख-शांति की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजन के सौजन्यकर्ता अरविंद गुप्ता रहे। महंत नवीन गिरी महाराज और प्रबंधक प्रेम कुमार जोशी ने संत-महात्माओं को अंग वस्त्र भेंटकर विदाई दी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.