रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: बिलासपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित पुराने रामलीला मैदान में गुरुवार रात श्री सनातन रामलीला परिषद के 79वें वार्षिक रामलीला मंचन समारोह का समापन हो गया। अंतिम दिन कलाकारों ने भक्ति नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। शिव-पार्वती नृत्य पर दर्शकों ने जयकारे लगाकर उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सहयोगियों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ रात आठ बजे आरती के साथ हुआ। इसके बाद कलाकारों ने विभिन्न भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए। शिव-पार्वती नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। परिषद ने 15 दिवसीय आयोजन में सहयोग देने वाले गणमान्य लोगों को मंच पर बुलाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रामलीला के कलाकारों को वस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके बाद बड़ी एलईडी पर 'पीएम मोदी' फिल्म का प्रदर्श...