Rampur News: शिवमय हुआ हाईवे, जलाभिषेक आज
रामपुर, अगस्त 10 -- Rampur News: रामपुर। सावन के पावन माह में सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार की सुबह सड़कों पर चारों तरफ बम-बम भोले और जय शिव शंभू के जयघोषों की गूंज सुनाई दी। हाथों में सजी-धजी कांवड़, जुबान पर बाबा भोलेनाथ का नाम और आंखों में अपार श्रद्धा लिए लाखों कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। मीलों का कठिन सफर तय करने के बावजूद कांवड़ियों के चेहरे पर न तो थकान दिख रही है और न ही पांव के छाले उनके कदम रोक पा रहे हैं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भोले के भजनों के साथ नाचते-गाते शिवभक्तों से पूरा मार्ग शिवमय हो गया है। जगह-जगह केसरिया रंग में रंगे श्रद्धालुओं की टोलियां ही दिखाई दे रही हैं। गंगाजल लेकर लौट रहे ये शिवभक्त अपने-अपने क्षेत्रों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.