Rampur News: शिक्षण संस्थानों के कर्मियों को मिले मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड
रामपुर, जुलाई 27 -- Rampur News: विकास भवन सभागार में रविवार को जनपद के स्ववित्तपोषित उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत चिकित्सा कार्ड दिए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक बालक के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से संचालित यह योजना पंजीकृत अस्पतालों में प्रतिवर्ष Rs.पांच लाख तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करती है। इस दौरान 30 संस्थानों के शिक्षकों एवं आश्रितों को कार्ड मिले है। यह भी पढ़ें- विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षकों की महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.