Rampur News: शिक्षकों पर धमकी का आरोप, कार्रवाई की मांग
रामपुर, अगस्त 15 -- Rampur News: शाहबाद। क्षेत्र के एक गांव में तैनात दो शिक्षकों पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ अभद्रता करने और डंडे से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर संगठन की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि दोनों शिक्षकों ने संगठन और उसके पदाधिकारियों को डंडे से मारकर सुधारने की धमकी दी। संगठन की ओर से दावा किया गया है कि इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिंदुस्तान' वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।संगठन ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के साथ ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.