रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार के नेतृत्व में शिक्षक-कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लेखाकार राहुल कुमार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से एनपीएस कटौती में अनियमितता की जांच, लंबित एरियर के भुगतान, भविष्य निधि की त्रुटियां दूर करने और सेवानिवृत्त एवं मृतक शिक्षकों के बीमा दावों का निस्तारण कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि बिलासपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिढउ में कार्यरत शिक्षिका शिवानी के प्रान (PRAN) नंबर आवंटित होने से पहले ही अगस्त 2022 से फरवरी 2023 तक सात माह की एनपीएस कटौती की गई। महासंघ ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सवाल उठाया कि नियमों ...