रामपुर, जुलाई 29 -- Rampur News: ​रामपुर। थाना शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला फर्राशान में एक युवती के बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​पीड़ित जावेद खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जुलाई 2026 की देर रात उनके पड़ोस में रहने वाला अल्ताफ उनकी पुत्री उजैफा खान को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि इस घटना में अल्ताफ के पिता अहमद वली और उसके बहनोई जावेद पूरी तरह शामिल हैं। ​शाहबाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...