रामपुर, अगस्त 6 -- Rampur News: बुधवार सुबह बरेली जिले के गांव शहबाजपुर निवासी मुशाहिद, ताहिल, सुभान, अलीम और राहुल दो बाइकों से शाहबाद में चेहल्लुम का मेला देखने आ रहे थे। सिरौली क्षेत्र में सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में पांचों युवक घायल हो गए। एम्बुलेंस से उन्हें शाहबाद सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहुल की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। उधर, सिरौली पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पेज 3:::मोबाइल दुकान पर जाने के लिए निकले थे तीनों लड़के

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...