Rampur News: शाहबाद में प्राचीन खारी कुएं को कब्जामुक्त कर जीर्णोद्धार कराने की मांग
रामपुर, जुलाई 26 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। नगर पंचायत शाहबाद के नामित सभासद अमित चंद्रवंशी और अर्पित वशिष्ठ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मोहल्ला कानूनगोयान स्थित प्राचीन खारी कुएं को कब्जामुक्त कर उसका जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि खारी कुआं नगर का प्राचीन धार्मिक स्थल है, जहां पहले हिंदू समाज द्वारा पूजा-पाठ और शादी-विवाह की रस्में संपन्न कराई जाती थीं। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने वर्षों पहले कुएं पर अवैध कब्जा कर उसे पाट दिया। सभासदों ने संभल जिले में प्राचीन कुओं के जीर्णोद्धार और शाहबाद में ब्लॉक परिसर के सामने स्थित एक कुएं को कब्जामुक्त कराए जाने का उल्लेख करते हुए जनभावनाओं को देखते हुए खारी कुएं को भी अतिक्रमण मुक्त कर उसका जीर्णोद्धार कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.