Rampur News: शाहबाद मार्ग पर ई-रिक्शा की टक्कर से दंपति घायल
रामपुर, सितम्बर 10 -- Rampur News: रामपुर। शाहबाद मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जयराम और उनकी पत्नी नेमवती गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर उनकी बेटी और एक अन्य महिला भी सवार थीं। दोनों सुरक्षित रहीं, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं। टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। घायल दंपति शाहबाद थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के रहने वाले हैं। जयराम की उम्र करीब 45 वर्ष और उनकी पत्नी नेमवती की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। हादसे के बाद रायपुर गांव निवासी भानु प्रताप यादव ने सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.