Rampur News: शाहबाद क्षेत्र में सांप पकड़ने वाले व्यक्ति की सर्पदंश से मौत
रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: शाहबाद, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम रवानी पट्टी में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। गांवों में घूमकर सांप पकड़ने और लोगों को सुरक्षित करने वाले 50 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र नन्नुकी की खुद सांप के काटने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार राजेश कुमार एक सांप पकड़ कर लाए थे। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे सांप को देखने के लिए उन्होंने जैसे ही कट्टा खोला, उसी दौरान कट्टे में मौजूद अत्यधिक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। आमतौर पर सांपों के व्यवहार को समझने वाले राजेश को इस बार संभलने का मौका नहीं मिला और जहर शरीर में फैलने से उनकी हालत कुछ ही समय बाद बिगड़ने लगी। राजेश की हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.