Rampur News: शाहबाद के युवक की अमृतसर में करंट से मौत
रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: शाहबाद क्षेत्र के एक ग्रामीण की अमृतसर में करंट से मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शाहबाद के बंदार गांव निवासी रविन्द्र सागर अमृतसर में कुलचे का ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाता था। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम वह अपना ठेला एक बिजली के खंभे से चेन के सहारे बांध रहा था, ताकि कोई ठेले को इधर-उधर न कर सके। इसी दौरान खंभे में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर उसका भाई विनोद अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने रविन्द्र को मृत घोषित कर दिया। रविन्द्र अविवाहित था और उसकी शादी क्षेत्र के चतरपुर गांव में तय हो चुकी थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.