रामपुर, जुलाई 8 -- Rampur News: पटवाई। थाना क्षेत्र के पटरिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर उनके ही मोहल्ले के लड़कों से विवाद हो गया। विवाद में पीड़ित और उसके बड़े भाई के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी एक युवक मानक शर्मा 7 जुलाई को थाना क्षेत्र के पटरिया गांव में एक शादी आए। आरोप है कि रात करीब दस बजे डीजे पर डांस करने की बात को लेकर वहां मौजूद कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक के साथ गाली गलौच करने लगे और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उनके चोट आई। वहीं, बचाव करने आए युवक के बड़े भाई को भी पीटा इसके बाद वहां शोर-शराबा सुनकर लोगो को आता द...