रामपुर, सितम्बर 26 -- Rampur News: शादी का झांसा देकर युवती से उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नामजद युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नगर निवासी युवती की तहरीर पर नगर के मोहल्ला नज्जूपुरा मीना बाजार निवासी मोहम्मद जैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।थाना टांडा पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी जैद को नगर के निकटवर्ती गांव बादली तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...