रामपुर, सितम्बर 26 -- Rampur News: सोशल मीडिया के जरिए शादी के लिए संपर्क में आए एक युवक पर शिक्षिका से आठ लाख पांच हजार रुपये की धोखाधड़ी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर निवासी सोनिया वर्तमान में रामपुर में सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मुलाकात जून 2026 में सोशल मीडिया के माध्यम से बरेली के ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी जीशान से हुई थी। आरोप है कि जीशान ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर बताया और फर्जी पहचान पत्र दिखाकर युवती का विश्वास जीत लिया। इसके बाद वह रामपुर में उससे मिलने आने लगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने मोबाइल अपडेट करने और अन्य कामों के बहाने एक से आठ जुलाई के बीच उसके बैं...