रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: बिलासपुर। क्षेत्र की युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार युवती का गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। युवती का कहना है कि करीब ढाई वर्ष पहले उसका निकाह स्वार क्षेत्र के युवक से हुआ था, लेकिन आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाता रहा। इससे परेशान होकर उसने निकाह के दूसरे ही दिन तलाक ले लिया और आरोपी के संपर्क में बनी रही। अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है और उसके परिजन भी धमकी दे रहे ह...