Rampur News: शांति भंग की आशंका में तीन गिरफ्तार चालान
रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: स्वार। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए दो पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। मंगलवार को कोतवाली पुलिस पुलिस अपराध रोकथाम, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त पर थी। इसी दौरान विवाद की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष से अर्जुन पुत्र बब्लू और अरुण पुत्र बब्लू तथा द्वितीय पक्ष से सतीश पुत्र सुरेश निवासीगण धीमरखेड़ा मसवासी को थाने लाकर तीनों की तलाशी ली गई।पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.