Rampur News: शहरी इलाकों में भी घुसा बाढ़ का पानी
रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: रामपुर। जिले में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ का असर अब गांवों के संपर्क मार्गों पर भी दिखाई देने लगा है। चमरौआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भैयानगला में बढ़ते जलस्तर के कारण संपर्क मार्ग में कटाव हो गया है। मार्ग का एक हिस्सा पानी की तेज धार की चपेट में आने से आवागमन पूर्णतः बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों को गांव से बाहर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के साथ ही पानी संपर्क मार्ग के आसपास पहुंच गया था। लगातार पानी के दबाव के कारण मार्ग में कटाव शुरू हो गया और देखते ही देखते रास्ता आवागमन के लिए असुरक्षित हो गया। मार्ग कटने से ग्रामीणों के सामने जरूरी सामान, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य कार्यों के लिए आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.