रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: शनिवार की सुबह से ही मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखने को मिला। हवा बंद रहने और हवा में नमी के ऊंचे स्तर के कारण भयंकर उमस बढ़ गई, जिससे लोग सुबह से ही पसीने से तर-बतर नजर आए। इस बीच कई इलाकों में हुई बार-बार की अघोषित बिजली कटौती ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। सुबह के समय बिजली गुल रहने से लोगों के घर के दैनिक कार्य प्रभावित हुए और पंखे-कूलर ठप रहने से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आई। दिन चढ़ने के साथ बढ़ी इस उमस और बिजली की आंख-मिचौनी ने शहरवासियों को खासी मुसीबत में डाले रखा। यह भी पढ़ें- Rampur News: शुक्रवार को चमकी धूप से बढ़ी उमस, अघोषित बिजली कटौती ने रुलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...