Rampur News: शनिवार को ठंडी हवाओं से मिली राहत, अघोषित बिजली कटौती ने किया परेशान
रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: रामपुर। शनिवार को बदले मौसम के मिजाज ने शहरवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई, लेकिन बिजली विभाग की लचर व्यवस्था ने इस राहत का स्वाद फीका कर दिया। एक तरफ जहां ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी तरफ घंटों रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम के बदले मिजाज के चलते शहर के मुख्य बाजारों और सड़को पर भी रौनक देखने को मिली। शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही चिपचिपी गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। शाम के वक्त पार्कों और छतों पर लोगों की मौजूदगी बढ़ गई और मौसम के खुशनुमा होने का आनंद लिया गया। बाजारों में बढ़ी रौनक के चलते दुकानदारों के चेहरे पर भी चमक दिखाई दी。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.