Rampur News: शनिवार की सुबह चलीं ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, बिजली कटौती से भी मिली राहत
रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: कड़कती धूप और भीषण उमस से जूझ रहे आम जनमानस को राहत मिली है। बीते कुछ दिनों से जारी चिलचिलाती गर्मी के बीच शनिवार को आसमान में बादलों का पहरा जमा रहा। छांव के साथ-साथ चलीं हल्की और ठंडी हवाओं ने मौसम को बेहद सुहाना और ख़ुशनुमा बना दिया। मौसम में आए इस सुखद बदलाव का सीधा असर बिजली आपूर्ति पर भी देखने को मिला। गर्मी कम होने और ओवरलोडिंग का दबाव घटने के कारण पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती से भी लोगों को राहत मिली है। सुहाने मौसम और सुचारू बिजली आपूर्ति ने लोगो के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान ला दी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: धूप-छांव के बीच चली ठंडी हवाओं ने दी राहत, लेकिन बिजली कटौती बनी आफत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.