रामपुर, अक्टूबर 10 -- Rampur News: मानव कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य प्राप्ति के उद्देश्य से शक्ति दरबार में शनिश्चरी अमावस्या के पावन अवसर पर आज एक भव्य सामूहिक जल दान तर्पण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर देव, ऋषि और पितरों को प्रसन्न करने के लिए विशेष अनुष्ठान संपन्न होगा। शक्ति दरबार के मुख्य पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने क्षेत्र के सभी भक्तों से आह्वान किया है कि वे इस दुर्लभ समय का लाभ उठाएं। देवताओं, पूर्वजों और ऋषियों को प्रसन्न कर अपने जीवन को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध बनाएं। मिश्रा ने बताया कि जल दान और तर्पण की इस पवित्र विधि से न केवल व्यक्ति का अपना जीवन संवरता है, बल्कि परिवार भी अच्छे कर्मों के प्रभाव से सुरक्षित और आनंदित होता है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: पितृविसर्जन आज, अमावस्या पर पितरों की ...