Rampur News: व्यापार मंडल ने की अतिक्रमण न करने की अपील
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने बाजार नसरुल्ला खां, कोतवाली बर्तन बाजार, सिटी पोस्ट ऑफिस, मिस्टन गंज और सर्राफा बाजार का दौरा कर व्यापारियों से संवाद किया। व्यापार मंडल ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान न लगाएं और छज्जे या चबूतरों पर सामान न टांगें। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी प्रकार के स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता है। व्यापारियों को सुझाव दिया गया कि दुकान के आगे नाले-नालियों पर पक्का चबूतरा बनाकर अतिक्रमण करने की जगह लोहे का फोल्डिंग जाल लगाएं, ताकि ग्राहकों की आवाजाही सुगम हो सके। सड़क पर सामान लगाने से लगने वाले जाम से ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानी होती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.