रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: टांडा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में गुरुवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि कोई भी सरकार हो लेकिन वह किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने देंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होने और संगठन को मजबूत करने के लिए उसका विस्तार किए जाने पर जोर दिया। इससे पहले उन्होंने नए कार्यालय विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक नगर के मोहल्ला भबबलपुरी में आयोजित हुई जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारियों ने बारिश के समय में ही कार्यालय तक जोर शोर बैंड बाजो के साथ फूल मालाओं से उनका स्वागत करते हुए ले जाया गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने नगर के मोहल्ला भबबलपुरी आर्य समाज मार्किट के निकट नए...