रामपुर, नवम्बर 17 -- Rampur News: वोट बचाओ-देश बचाओ कार्यक्रम को लेकर आज कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक सुबह 11 बजे पूर्व विधायक संजय कपूर के आवास पर होगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के कार्यक्रम पर्यवेक्षक चक्रवर्ती शर्मा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री सतीश शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे। दोनों पर्यवेक्षक कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को संबोधित करेंगे। साथ ही वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और बू...