Rampur News: वैश्य समाज महिला ने किया 25 प्रतिष्ठित महिलाओं का सम्मान
रामपुर, अक्टूबर 3 -- Rampur News: वैश्य समाज महिला संगठन यूथ क्लब के तत्वावधान में एक होटल में महिलाओं के सम्मान में भारतीय नारी सब पर भारी और नारी रत्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैश्य समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, गुंजन सक्सेना, दयावती मोदी एकेडमी की प्रिंसिपल सुमन तोमर और जिला संरक्षक ऋचा अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वेदिका जिंदल ने नारी शक्ति पर विशेष प्रस्तुति दी, वहीं प्रीति गुप्ता, सुषमा गुप्ता, रमा गुप्ता और रीना गुप्ता ने नारी महत्व पर जागरूकता फैलाने वाली एक मार्मिक लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके अलावा प्रीति अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल और प्रियंका अग्रवाल ने भी अपनी प्रस्तुतियों व कविताओं से महिलाओं को प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.