Rampur News: विवाहिता की हत्या मामले में चार ससुरालियों पर केस
रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: पटवाई। स्वार के रसूलपुर फरीदपुर निवासी व्यक्ति ने बेटी की मौत को साजिशन हत्या बताते हुए दामाद सहित चार ससुरालियों के लोगों पर केस दर्ज कराया। पीड़ित अली अहमद निवासी ग्राम रसूलपुर फरीदपुर थाना स्वार ने पटवाई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी नाजिया की शादी छह साल पहले पटवाई थाना क्षेत्र गौसमपुर निवासी फिरासत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन उनकी बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि सात सितंबर को सभी ने एक राय होकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम के आदेश पर 30 सितंबर को मृतका के शव को कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद मायके बालों ने पटवाई पुलिस ने तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.