रामपुर, अक्टूबर 24 -- Rampur News: स्वार। क्षेत्र के ग्राम धनौरी में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों और रामलीला कमेटी के सदस्यों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में विधायक शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक मंचन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति संस्कार और मर्यादा का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही एक सशक्त और संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने रामलीला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस मौके पर दीपक नागर, मदन नेता, रामचंद्र सिंह, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, इस्लाम मेंबर, हामिद अल्वी और मन्नू मेंबर ...