Rampur News: विधायक शफीक अहमद अंसारी की मध्यस्थता से पालिका ईओ और सफाई कर्मियों का विवाद सुलझा
रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: नगर पालिका परिषद स्वार के सफाई कर्मचारियों और अधिशासी अधिकारी के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को विधायक शफीक अहमद अंसारी की पहल पर समाप्त हो गया। विधायक ने दोनों पक्षों को अपने आवास पर बुलाकर उनकी बातें सुनीं और आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कराया। बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी अभिषेक चौधरी ने सफाई कर्मचारियों के प्रति अपने व्यवहार और टिप्पणी को लेकर भूलवश हुई घटना पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और विवाद समाप्त हो गया।विधायक शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि जनहित और नगर की व्यवस्था को देखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने दोनों पक्षों से भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और नगर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित न होने देने की अपील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.