Rampur News: विधायक ने खुद सड़क पर उतर संभाली यातायात व्यवस्था
रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: नगर के बिलासपुर तिराहे पर रविवार बाजार के चलते भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारों के बीच राहगीरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जाम का आलम यह रहा कि एंबुलेंस तक को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक यातायात व्यवस्था बाधित रहने के बावजूद मौके पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था नजर नहीं आई। जाम की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी खुद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था की कमान संभाली और वाहनों को व्यवस्थित कराकर जाम खुलवाया। विधायक की पहल से जाम में फंसे लोगों को राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.