रामपुर, जुलाई 17 -- Rampur News: बिलासपुर, संवाददाता। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर ठेका में शुक्रवार को आम महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, मौसमी फलों के महत्व और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव की मुख्य थीम आओ-पहचानें, चखें और सीखें, पोषण, स्वास्थ्य, पर्यावरण संस्कृति रही। महोत्सव के दौरान बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताएं हुईं। उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए एक लघु प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने आम के पोषक तत्वों, औषधीय गुणों, इसकी विभिन्न प्रजातियों और पर्यावरण संरक्षण में फलदार वृक्षों के महत्व पर अपनी ज्ञान का प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यालय में नन्हे बच्चों के लिए आम बनाओ चित्रकला प्रतियोगिता हुई और...