Rampur News: विज्ञान संगोष्ठी में अयान प्रथम और सलोनी रही द्वितीय
रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: रामपुर। पीएम श्री राजकीय खुर्शीद इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा। संगोष्ठी में विभिन्न विकास खंडों से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। कॉलेज पिरसर में चले कड़े मुकाबले के बीच जैन इंटर कॉलेज के छात्र अयान ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज टांडा की छात्रा कुमारी सलोनी द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में अरविंद कुमार भास्कर, मुरारी लाल और ममता रानी शामिल रहे, जिन्होंने निष्पक्ष मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए। विजेता दोनों प्रतिभागी अब मंडल स्तरीय संगोष्ठी में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती पर प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.