रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: रामपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पात्र किसानों का चयन 21 अगस्त को ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 21 को विकास भवन सभागार में होगी ई लॉटरीचुनाव प्रक्रिया उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (एसएमएएम), फसल अवशेष प्रबंधन सहित विभिन्न योजनाओं में किसानों ने कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, लेजर लैंड लेवलर, बेलर, मिनी राइस मिल, जीरो सीड ड्रिल समेत अन्य कृषि यंत्रों के लिए दर्शन 1.0 पोर्टल पर 16 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन बुकिंग कराई है। उन्होंने बताया कि प्राप्त बुकिंग के आधार पर चयन प्रक्रिया 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार में जिलाधिका...