Rampur News: विकास कार्यों को लेकर चेयरमैन ने एसडीएम से की मुलाकात
रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला के चेयरमैन खालिद अली ने एसडीएम राज कुमार भास्कर से मुलाकात कर नगर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान चेयरमैन ने पीडब्ल्यूडी द्वारा मेन रोड के चौड़ीकरण और डामर सड़क निर्माण का कार्य कराने, अधूरे पड़े नालों के निर्माण को शीघ्र पूरा कराने, नागरिकों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने तथा नगर के सौंदर्यीकरण समेत अन्य विकास कार्यों और समस्याओं को प्रमुखता से रखा। एसडीएम राज कुमार भास्कर ने नगरहित से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापारी नेता मसरूर अहमद, एडवोकेट मौहम्मद आसिफ, शमशाद हुसैन, खलील अहमद और हाफिज इश्तियाक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.