Rampur News: वाल्मीकि बस्ती में तमंचे से फायरिंग, राजकीय कॉलेज का वॉचमैन गिरफ्तार
रामपुर, सितम्बर 18 -- Rampur News: रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में गुरूवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब अवैध शस्त्र से अचानक फायर होने की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलते ही गश्त पर निकली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध 12 बोर का देशी तमंचा और नाल में फंसा हुआ खोखा कारतूस बरामद किया है। शास्त्रीनगर निवासी पप्पू पुत्र चिरंजी लाल राजकीय कॉलेज में वॉचमैन के पद पर कार्य करते है। वह गुरूवार देर शाम उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसमें उसे चोटें आई थीं। वह रात में राजकीय प्रशिक्षण महाविद्यालय में अपनी चौकीदारी की ड्यूटी पर तमंचा लेकर जा रहा था। रास्ते में अचानक हाथ से ट्रिगर दब जाने के कारण तमंचे से हवाई फायर हो गया, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.