रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: रामपुर। शहर के वार्ड नंबर 34 स्थित फूलों वाली बगिया में मंगलवार सुबह से पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से पानी नहीं आने के कारण क्षेत्र के लोगों को दैनिक कार्य निपटाने में दिक्कत हो रही है। पेयजल की समस्या से परेशान लोगों को पानी की व्यवस्था करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से पानी की आपूर्ति बाधित है, जिससे घरों में जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...