Rampur News: वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार
रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहबाद पुलिस ने रविवार को पांच वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तार आरोपियों में कासमनगला निवासी सूरजपाल, जयडौली निवासी आनंदपाल उर्फ कन्हई, ढकुरिया निवासी नन्दराम, खटपुर निवासी आफाक मियां और मधुकर निवासी महावीर शामिल हैं। इनमें सूरजपाल के खिलाफ वर्ष 2016 का मामला, आनंदपाल के खिलाफ लूट के प्रयास, नन्दराम के खिलाफ आर्म्स एक्ट, आफाक मियां के खिलाफ जुआ अधिनियम तथा महावीर के खिलाफ महिला से मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने सभी को नियमानुसार गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.