Rampur News: लेखपाल पर अवैध पैमाइश और वसूली के आरोप, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के नेतृत्व में गुरुवार को शाहबाद के पदाधिकारियों ने रामपुर पहुंचकर जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें शाहबाद तहसील में भ्रष्टाचार समेत किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रदेश प्रमुख सचिव सुनील चौधरी ने आरोप लगाया कि शाहबाद तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव ने हलका लेखपाल पर छोटे किसानों के खेतों में बिना धारा 24 की कार्रवाई के अवैध रूप से पैमाइश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़े काश्तकारों से मोटी रकम लेकर उनके खेतों में रकबा निकालने का निकाला जा रहा है। साथ ही किसानों को धमकाने की बात भी ज्ञापन में कही गई। पदाधिकारियों ने किसानों से संबंधित विभिन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.