Rampur News: लूटी हुई चेन पीड़िता तक पहुंचते-पहुंचते हुई 'नकली'
रामपुर, सितम्बर 10 -- Rampur News: रामपुर। यूं तो आपने पुलिस कार्रवाई के कई कारनामे सुने होंगे, लेकिन रामपुर में एक अलग ही मामला सामने आया है। एसपी आवास के पास महिला से चेन स्नेचिंग हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगले दिन आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चेन भी बरामद कर ली। चेन मिलने पर पीड़िता ने खुशी-खुशी कोर्ट से अपनी चेन रिलीज कराई। लेकिन महिला ने घर पहुंचकर चेन की जांच कराई तो वह नकली निकली। अब मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर असली चेन दिलाने और पूरे मामले की जांच की मांग उठाई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी अनीता सरन की ओर से जनसुनवाई के माध्यम से एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि उनकी सोने की चेन बाइक सवार लूटकर ले गए थे। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पुलिस ने चेन बरामद करने की बात कही और उसे माल मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.