रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: शाहबाद। जयतोली रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन पर लिंटर डालने के दौरान ढुला अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आकर भीतरगांव निवासी मोहम्मद इस्लाम और शिवम घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि दोनों को मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...