रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: सैदनगर। लालपुर कोसी नदी बैराज का बांध टूटने से हड़कंप मच गया। पानी के तेज बहाव के चलते करीब 25 मीटर बांध का तटबंध पानी के साथ रह गया। बांध टूटने के बाद कोसी नदी का पानी जंगल में फैलने लगा। बैराज पर तैनात कर्मचारियों ने बांध टूटने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पानी का जायजा लिया। रामनगर बैराज से कोसी नदी में रुक-रुक कर लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते कोसी नदी उफ़नाई हुई है। बुधवार सुबह से ही कोसी नदी उफान पर थी। देर रात को कोसी नदी में पानी ज्यादा बढ़ गया था। यह भी पढ़ें- कोसी में उफान, किनारों से निकला बाढ़ का पानी कोसी नदी की तेज धार के कारण पानी का बहाव भी काफी तेज हो गया था। पानी का बहाव तेज होने के कारण रात किसी समय बैराज का बांध टूट गया। बांध टूटने के बाद कोसी नदी क...