रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: ​रामपुर। लायन्स क्लब रामपुर उदय के स्थाई कार्यक्रम अन्नपूर्णा के तहत शनिवार को 195वां भोजन वितरण शिविर आयोजित किया गया। क्लब की ओर से हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को जरूरतमंद और निर्धन लोगों को भोजन वितरित किया जाता है। इसी श्रृंखला में आयोजित यह 195वां शिविर संस्था के लिए एक विशेष उपलब्धि और सोपान रहा। गुप्तदान द्वारा प्रायोजित इस शिविर में सैकड़ों असहाय व निर्धन लोगों को पूरी, सब्जी और शिकंजी का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...