रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: रामपुर। लायंस क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर द्वारा गांधी समाधि के निकट स्थित होटल में तिरंगा तीज उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, भारतीय संस्कृति और देशभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में तीज की उमंग और स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। क्लब अध्यक्ष केएल खुराना ने कहा कि ऐसे पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान दो नए सदस्यों अशोक शुक्ला एवं विवेक अग्रवाल का क्लब परिवार में स्वागत किया गया, वहीं सचिव शोभित गुप्ता ने सेवा कार्यों की जानकारी साझा की। समारोह में क्लब की सदस्याएं तिरंगा थीम पर साड़ी पहनकर शामिल हुईं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मल्हार गाकर लायनेस क्लब प्राचीन की महिलाओं ने मनाया तीजोत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण झूला,...