Rampur News: लखनऊ पहुंचे आजम खां, अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात
रामपुर, नवम्बर 26 -- Rampur News: रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां लखनऊ पहुंच गए हैं। यहां उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात होगी। डासना जेल से रिहाई के बाद आजम खां और अखिलेश यादव की यह पहली मुलाकात होगी। बुधवार दोपहर आजम खां रामपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने उनके लखनऊ जाने की पुष्टि करते हुए बताया था कि वहां वह अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे। आजम खां की इस मुलाकात को लेकर रामपुर सहित प्रदेश की सियासत में भी चर्चा है। जेल से रिहाई के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों नेता आमने-सामने बैठेंगे। आजम खां सपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और रामपुर की राजनीति में उनका लंबे समय से प्रभाव रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में जिले में पार्टी की गतिविधियां दूसरे नेताओं के नेतृत्व में चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.