Rampur News: लकड़ी से भरे ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर लकड़ी से भरे ट्रक ने बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बगी लिंक रोड के सामने हुई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद अली के रूप में हुई है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे मोहम्मद अली बाइक से अपने घर से बिलासपुर गेट स्थित कबाड़ी की दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह बगी लिंक रोड के सामने पहुंचे, लकड़ी से भरे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोहम्मद अली सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.