Rampur News: लक्खीबाग शिव मंदिर पहुंचे एएसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: शाहबाद। श्रावणी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने शाहबाद क्षेत्र का दौरा कर मेले की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लक्खीबाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एएसपी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.