रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से किन्नर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, हादसे के बाद बस को कब्जे में ले लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज परिसर के बाहर काफी संख्या में किन्नर समाज के लोग बसों में सवार होकर मांगने का कार्य करते हैं। इसी क्रम में अलीगंज बेनजीर निवासी रूबीना भी वहां साथियों के साथ आई थीं। गुरुवार दोपहर को वह रोडवेज तिराहे पर थी तभी मुरादाबाद की तरफ से आई एक बस की चपेट में आ गई। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि बस की चपेट में आने से किन्नर की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...